(रांची)बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक
- 06-Nov-24 12:00 AM
- 0
- 0
रांची 6 नवंबर (आरएनएस)। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पद्मभूषण से सम्मानित, प्रसिद्ध लोक गायिका, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन का दु:खद समाचार सुना। जब पूरा देश उनके गीतों में डूबा है, तब उनका यूं चले जाना अत्यंत कष्टदायक है।उनकी आवाज , उनके गीत छठ का पर्याय है। छठ महापर्व उनके गीतों के बिना अधूरा है। आज भले ही वह भौतिक रूप से हमारे बीच न रहीं हों किंतु उनके आवाज की झनक सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...