(रांची)भाजपाइयों ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

  • 13-Mar-25 12:00 AM

बरहरवा 13 मार्च (आरएनएस)। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राजमहल शहर के सूर्य देव घाट, मंदिर परिसर में गुरुवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से मौजूद थे। अंनत ओझा ने नगर, प्रखंड एवं उधवा, तीन पहाड़ आदि से आए सैकड़ो कार्यकर्ता को रंग ,गुलाल एवं गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।साथ ही सभी होली गीत पर झूमते देखें और पकवान का आनंद लिया। मौके पर अजय चौधरी, बिरेन साहा, कार्तिक साह, प्रदीप अग्रवाल, संजीव दे, मनोज साहा,किशोर जैन, मंजू सिंह, बंदना साहा, चंदा देवी, संगीता देवी, प्रताप राय, रूपेश्वर सरकार, विक्रम सरकार, सूरज चौधरी, कार्तिक घोष, रेखा देवी, अनीता बासाक, , आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment