(रांची)मकई का फसल काटने को लेकर दो पक्षो में मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

  • 16-Mar-25 12:00 AM

बरहरवा 16 मार्च (आरएनएस)। साहेबगंज शहर के महादेवगंज में शनिवार को दो गोतिया आपस मे भीड़ गए। इसमे दोनो पक्ष के महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल में प्रथम पक्ष के सावित्री देवी(40) व पति मंटू यादव, पुत्र ओम प्रकाश तथा दूसरे पक्ष के छोटू यादव, पुत्र आदित्य कुमार, बेबी देवी है। प्रथम पक्ष के घायल सावित्री देवी ने बताया कि उसका मकई के खेत से दूसरे पक्ष के छोटू यादव व पुत्र आदित्य यादव ने मकई की फसल काट लिया। इसपर बोलने पर वे लोग लठा डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया है। दूसरे पक्ष के घायल ने प्रथम पक्ष के तीनों लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment