(रांची)युवा परिवर्तन का वाहक बने-सुदेश महतो

  • 14-Oct-23 12:00 AM

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा पार्टी का दामनरांची,14 अक्टूबर (आरएनएस)। वर्तमान स्थिति में परिवर्तन राज्य की आवश्यकता है और युवा परिवर्तन का वाहक बनें। राज्य के नव निर्माण के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता जनता के आम राय को एक राय बनाने में अहम भूमिका सुनिश्चित करें।उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने पदाधिकारियों की भूमिका को बदल दिया है। उनके कार्य प्रणाली के साथ-साथ आचरण भी बदल गया है। इनको मूल जिम्मेदारी से हटा कर दूसरे कार्यों में लगाया दिया गया है। जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, लोग इससे परेशान है। मिलन समारोह में बड़कागांव विधानसभा से आए जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटन की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदयस्ता ली। मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देवशरण भगत, वरीय नेता रोशनलाल चौधरी, सतीश कुमार, पूर्व विधायक अकील अख्तर, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment