(रांची)राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी में झारखंड टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर फायनल में किया प्रवेश
- 04-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
रांची 4 फरवरी (आरएनएस)। 1 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी में झारखंड टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर रिकर्व महिला टीम ने हरियाणा को हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश की जिसमें रांची की दीपिका कुमारी टाटा की अंकिता कुमारी , कॉमोलिक कुमारी और बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली की तमन्ना वर्मा शामिल है इंडियन राउंड मिक्स टीम में जोन्हा की मनीषा कुमारी और खरसावां के माधव बिरवा ने फाइनल में प्रवेश और राज्य के लिए मेडल पक्का किया फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा ! इस उपलब्धि पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के मुख्य संरक्षक सुदेश महतो अध्यक्ष नेहा महतो सचिव चंचल चंचल भट्टाचार्य अंतर्राष्ट्रीय कोच से शिशिर महतो रोहित कोइरी एवं तमाम खिलाड़ी ने बधाई दी।
Related Articles
Comments
- No Comments...