(रांची)श्रीराम कमेटी की बैठक सम्पन्न
- 24-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
मुरी 24 मार्च (आरएनएस)। जय श्रीराम कमेटी के सदस्यों की एक बैठक रविवार को मुरी टुंगरी पार्क परिसर में हुई। अध्यक्षता राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने किया। रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकलने का निर्णय लिया गया। ग्राम विकास से मुरी तक आगामी चार अप्रैल को निकाले जाने वाले शोभा यात्रा को सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों ने सुझाव दिए। सर्व सम्मति से शोभा यात्रा में झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। अलावा यात्रा के दौरान अनुशासन, समय का पालन, पेयजल की व्यवस्था, नियंत्रित आवाज में साउंड सिस्टम बजाना, महिलाओं की भागी दारी, महिला बल की तैनाती के लिए निवदेन किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नकुल महतो, चंद्रमोहन महतो, अरविंद साहू, अमित कुमार, लालू महतो, धनेश्वर मांझी, मुकेश कुशवाहा, इंद्रसेन सिंह, योगेन्द्र कोइरी, अनिल कुमार, प्रेम प्रजापति, नंदकिशोर साय आदि मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...