(रांची)सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी के भैया राकेश मुर्मू ने हाई जंप में रजत पदक प्राप्त

  • 19-Oct-23 12:00 AM

बोकारो 19 अक्टूबर (आरएनएस)। विद्या भारती के तत्वाधान में दिनांक 17 /10 /2023 से 19/ 10/2023 तक सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में आयोजित 34 वे क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (एथलेटिक)में सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी के किशोर वर्ग के भैया राकेश मुर्मू ने हाई जंप में रजत पदक प्राप्त किये वहीं हैमर थ्रो एवं डिस्कस थ्रो में तरुण वर्ग के भैया शुभम कुमार सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्या विद्यालय को गौरवान्वित किया । इस कड़ी में विद्यालय प्राचार्य रण सुमन सिंह जी ने खेल के महत्व को बताते हुए कहा खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह हमारी ध्यान क्षमता और मनोयोग्यता को विकसित करता है। खेलने के दौरान हम स्थायित्व, सहनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता को प्रशिक्षित करते हैं। यह हमारा आत्मविश्वास बढ़ाता है और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। अंत मैं विजेताओं को विद्यालय परिवार की और से विद्यालय प्राचार्य ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment