(रांची)सोनाहातु में जे एम एम का प्रखंड अध्यक्ष चुनाव एवं कमेटी विस्तार की शुरुआत किया गया

  • 16-Mar-25 12:00 AM

सोनाहातू 16 मार्च (आरएनएस)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को राधारानी मैदान बांकू में झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला संयोजक मंडली की देख रेख में सोनाहातू प्रखंड कमिटी का वोटिंग के माध्यम से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मींदवार मैदान में थे। उसमें राजू सिंह मुंडा सबसे अधिक मत प्राप्त कर विजयी हुए। सचिव पद के लिए छोटू सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष के लिए कृति महतो, सुखदेव यादव व प्यारे लाल रविदास, कोषाध्यक्ष पद के लिए भुवनेश्वर सिंह मुंडा चुने गए। चुनाव के दौरान विधायक अमित कुमार महतो भी उपस्थित थे। पूरे चुनाव प्रक्रिया में रांची जिला के संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि चुने गए पदाधिकारी 15 दिनों के अंदर कमिटी का विस्तार करेंगे और जिला संयोजक मंडली को इसकी सूची सौपेंगे। मौके पर वरिष्ठ झामुमो नेता कामेश्वर महतो, दिनेश प्रसाद, रोहिताश चौधरी, सुभाष महतो, संजय महतो, बासुदेव महतो, दीनबंधु महतो, पंचानन स्वांसी, संतोष महतो, गंगाधर महतो समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment