(रांची)सोनाहातु मे विधायक ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

  • 07-Feb-25 12:00 AM

रांची 7 फरवरी (आरएनएस)। रांची के सोनाहातु में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विधायक अमित महतो की अध्यक्षता में चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में चिकित्सा प्रभारी जयराम शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे बैठक के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की देखभाल, इलाज, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर जानकारी ली. साथ ही, स्वास्थ्य सहिया और एनएम के द्वारा की जा रही सेवाओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई यह बैठक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है. विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों और सहियाओं के बेहतर कामकाजी माहौल सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया । मौके पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी उप प्रमुख सविता देवी प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझू पार्टी के कार्यकर्ता संतोष महतो बासु महतो दीनबंधु महतो राजू मुंडा चंडी कोइरी साथ में सैकड़ो के तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment