(रांची)स्वास्थ्य विभाग को आईसीयू में पहुंचने वाले कैग रिपोर्ट पर दे रहे हैं ज्ञान : अजय साह

  • 03-Mar-25 12:00 AM

रांची 3 मार्च (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजयसाह ने हाल ही में जारी कैग रिपोर्ट परअपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा किभारतीय संविधान के निमार्ताबाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था किस्वतंत्र भारत में कैग प्रशासनिकप्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण अधिकारीहोगा और यह संस्थान लोकतंत्र कोसुरक्षित रखने की एक अटूट दीवारसाबित होगा। वर्षों बाद यह बात सत्यसिद्ध हुई, जब 2012 में कैग ने यूपीएसरकार की सच्चाई जनता के सामनेउजागर की। अजय साह ने झारखंडके स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी केउस बयान की कड़ी आलोचना की,जिसमें उन्होंने कैग रिपोर्ट की जांचकराने की बात कही थी। उन्होंने कहाकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद148 के तहत कैग को पूरे देश केखातों की जांच का अधिकार सौंपागया है, लेकिन अब झारखंड में एकमंत्री ही इस संस्था के रिपोर्ट की जांचकी मांग कर रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीतहोता है कि झारखंड सरकार के मंत्रीखुद को संविधान से भी ऊपर समझनेलगे हैं। साह ने आगे कहा कि कांग्रेस-जेएमएम के नेता समय के अनुसारसंवैधानिक संस्थाओं का मूल्यांकनकरते हैं। जब कोई फैसला उनके पक्षमें आता है, तो वे इसे लोकतंत्र कीजीत बताते हैं, लेकिन जब फैसलाउनके खिलाफ जाता है, तो वे इसेलोकतंत्र विरोधी करार देते हैं।संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करनेकी यह प्रवृत्ति पहले चुनाव आयोग,फिर सुप्रीम कोर्ट और अब कैग तकपहुंच चुकी है। साह ने झारखंड केस्वास्थ्य मंत्री को नसीहत देते हुए कहाकि उन्हें कैग रिपोर्ट की जांच करने केबजाए अपने विभाग की जांच करनीचाहिए। उन्होंने आरोप लगाया किझारखंड का स्वास्थ्य विभाग गंभीरसंकट में है और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्रीने इसे आईसीयू में पहुंचा दिया है।कहीं ऐसा ना हो कि हमेशा विवादितबयान देने वाले बड़बोले स्वास्थ्य मंत्रीजी अपनी पार्टी और मुख्यमंत्री जी केलिए और सर दर्द बन जाए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment