(रांची)हिंडाल्को एलुमिना क्लब परिसर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

  • 16-Mar-25 12:00 AM

मुरी 16 मार्च (आरएनएस)। मुरी हिंडाल्को एलुमिना क्लब परिसर में होली के पूर्व संध्या गुरुवार की शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाहर से आए हुए हास्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक हास्य कविता एवं कॉमेडी प्रस्तुत किया गया। जिससे हिंडाल्को परिसर में सभी उपस्थित लोग हंसते गिरते लोटपोट हो गए। सर्व प्रथम दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं हिंडाल्को के अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान हिंडाल्को मैदान में पुरे विधी विधान के साथ होलिका दहन किया गया। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment