(रांची)हेलमेल पर्व में जय जग की माता मरियम की बोलो जय जय से गुंजायमान हुआ सीतापहाड मिशन

  • 19-Mar-25 12:00 AM

बरहरवा 19 मार्च (आरएनएस) । पतना सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च स्थित गांधी जयंती मध्य विद्यालय परिसर में माता मरियम हेलमेल पर्व बुधवार को मनाया गया। जिसमें अधिकं संख्या में रायगंज डायसिस, असनसोल डायसिस, दुमका डायसिस, असम, बिहार सहित अन्य राज्य से माता मरियम के भक्तगण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत 8 बजे चर्च के पास स्थापित माता मरियम के प्रतिमा के पास प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। वहीं माता मरियम को भक्तगणों ने कंधे में लेकर चर्च के पास से धार्मिक जुलूस के शक्ल में गांधी जयंती मध्य विद्यालय के पास बने भव्य पंडाल व मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया गया। मिस्सा पूजा चर्च के बड़े फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम के अगुवाई में किया गया। जिसमें 30 अतिथि फादर शामिल हुए। इस क्रम में आठगामा के विश्वासियों द्वारा सम्मान के साथ बाइबल को मिस्सा पूजा बेदी तक पहुंचाया गया। बाइबल का दो पाठ पढ़ा गया। बाइबल पाठ के बाद फादर टोम ने उपदेश देते हुए बताया कि माता मरियम को ईश्वर से पवित्र माता चुनकर उनके द्वारा प्रभु येशु जन्म लिया। फादर ने माता मरियम के जन्म से उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस क्रम में फादर व मिस्सा पूजा में शामिल लोगों ने जय जग माता मरियम की बोलो जय जय, जननी जग माता मरितम की बोलो जय जय से गुंजायमान हुआ सीतापहाड़। उन्होंने माता मरियम के नाम प्रार्थना कर अपनी सब दुख को दूर होने व मन्नत पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया कि बाइबल नया नियम में मति, मरकुश, जोहन, लुकश, संत पैलुस का चिठ्ठी व सोदोर पुथी में करीब 19 बार माता मरियम का नाम लिखा हुआ मिलता है। फादर ने बाइबल के अनुसार बताया कि माता मरियम ने विश्वासियों को कहा था कि प्रभु येशु जो भी बोले वैसे ही करना है। गिरजा के क्रम में गीत का संचालन में मेरी मुर्मू, स्टेलिना बेसरा, मीनु सरोज मुर्मू के अगुवाई में की गई। मौके पर अथिति फादरों में फादर नवोर, फादर अब्राहम, फादर प्रमोद, फादर सिमोन मुर्मू, फा प्रकाश, फा मनोज, फा कर्टर, फा मथियस, फा विक्टर, फा अगस्टिन,फा समीर तिग्गा, लाउस हांसदा, मनोज टुडू, माटिलदा, स्नेहलता, संटु हांसदा व अन्य थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment