(रांची)होली के रंग से पुरा क्षेत्र रंगमय हुआ

  • 16-Mar-25 12:00 AM

सिल्ली 16 मार्च (आरएनएस)। सिल्ली मुरी समेत पुरे क्षेत्र में होली के रंग से रंगमय हुआ। पुरे हर्षोल्लास एवं धुमधाम के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया गया। पंचांग के मुताबिक होली को लोग 14 एवं 15 को दो दिन मनाया गया। होली का त्योहार एक भाईचारे का प्रतीक है लोग होली में गिले शिकवे भुलाकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। होली के दिन महिलाएं भी जमकर मस्ती किए और एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली की बधाई दिया। सुबह ही महिलाएं पुजा पाठ कर पुर्वजों को याद किया जिसके बाद घर घर जाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी के घर में एक से बढ़कर एक पकवान बने एवं सभी के घर घर जाकर रंग लगाने के पश्चात मिठाई खिलाकर सभी को हंसते खेलते विदाई दिया। इस दौरान क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी की घटनाएं नहीं हुई। सिल्ली मुरी की प्रशासन सुबह से शाम तक क्षेत्र में गस्ती करते रहे एवं हुड़दंगियों के उपर खास नजर बनी हुई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment