(रांची)होली मिलन समारोह आयोजित
- 12-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
रांची 12 मार्च (आरएनएस)। 12 मार्च दिन बुधवार को रांची पंडरा रवि स्टील डिफेंस कॉलोनी के विपरीत स्थित रोड पर झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश मुख्यालय शौंडिक भवन शौंडिक धर्मशाला परिसर में प्रदेश शौंडिक संघ एवं इस्कॉन ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में पुष्प फूलों की होली मिलन समारोह मनाया गया। प्रदेश शौंडिक संघ के माननीय अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु जी ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान जैसे फूलों पुष्पों कि होली कार्यक्रम में इस्कॉन ग्रुप के वृन्दावन धाम से चल कर वरिष्ठ संन्यासी परम पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज जी, साथ ही रांची इस्कॉन मंदिर संचालन के मुख्य संरक्षक मधुसूदन मुकुंद दास जी महाराज का शुभ आगमन अरूणदेव जी जैसे अनुयायि के सहयोग से हुआ महाराज जी द्वारा विशेष कथा एवं वृंदावन से पधारे संन्यासियों ने अपने भक्तिमय कीर्तन मंडली के प्रस्तुति भक्तों माताओं बुजुर्गो बहनों के बीच रखा जहां नाच गान से अति उत्साहित श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की माननीय सदस्य ममता कुमारी जी बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ मुख्यालय शौंडिक भवन में शामिल हुई। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु, महामंत्री उमेश साहु प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय संयोजक मंडली के सदस्य बीरेंद्र साहु, मुख्य संरक्षक उदय शंकर प्रसाद साहु,संरक्षक कुमुद प्रसाद साहु उर्फ मंटू बाबू, अरुण गुप्ता, धीरज प्रसाद साहु, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी उदय साहु, अरुण देव कुमार, ने बताया कि इस्कॉन अंतराष्ट्रीय ग्रुप द्वारा लगातार तीन दिनों तक आज 12 मार्च को झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ रांची के मुख्यालय शौंडिक भवन में 13 मार्च दिन गुरुवार को पंच देव मंदिर पहन टोली बढग़ाई रांची, 14 एवं 15 मार्च को इस्कॉन मंदिर लेक एवेन्यू कांके रोड में फूलों पुष्पों कि होली मिलन का कार्यक्रम जारी रहेगा। रांची में पहली बार इस्कॉन अंतराष्ट्रीय ग्रुप एवं सामाजिक संगठन प्रदेश शैंडिक संघ द्वारा संयुक्त तत्वाधान सहयोग से आयोजित पुष्प फूलों की होली मिलन समारोह कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद एवं झारखंडी व्यंजनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर फूलों पुष्पों कि होली के रंग अपनों के संग में प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों से अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, माताएं बहने मौजूद होकर पुष्पों फूलों की होली का आनन्द लिए।
Related Articles
Comments
- No Comments...