(रांची) जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप बोलपुर के लिए सिल्ली तीरंदाजी सेंटर से कुल 10 तीरंदाजों का चयन
- 22-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिल्ली 22 जनवरी (आरएनएस)। जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में दिनांक 22 जनवरी को आयोजित की गई थी जिसमें सिल्ली सेंटर , बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी और जोन्हा सेंटर से कुल 10 तीरंदाजों का चयन किया गया है ! रिकर्व गल्र्स डिवीजन में एकेडमी की तमन्ना वर्मा,सावित्री कुमारी कंपाउंड गल्र्स डिवीजन में सिल्ली सेंटर की सोनाली उरांव,अंजु गाड़ी, और एकेडमी की निवेदिता घोष कंपाउंड बॉयज डिविजन में एकेडमी के कृष चन्द्र देव इंडियन राउंड गल्र्स में जोन्हा सेंटर की मनीषा कुमारी ,और सिल्ली एकेडमी की वर्षा खलखो का चयन होने पर रांची जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो डायरेक्टर स्पोट्र्स श्री संदीप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ,रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव श्री चंचल भट्टाचार्य, हिंडाल्को के अरुण राय और ष्टस्क्र हिंडाल्को के अनिल कुमार के साथ-साथ जिला के तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...