(रांची) झामुमो पार्टी का बोकारो जिला स्तरीय चुनावी समीक्षा बैठक संपन्न

  • 02-Dec-24 12:00 AM

पेटरवार 2 दिसंबर (आरएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का विधानसभा चुनावी समीक्षा बैठक गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के पेटरवार स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक में चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक , गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए। इस समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम जिला कमेटी द्वारा जीते गए विधायक श्री प्रसाद एवं श्री रजक को बुके भेंटकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बोकारो जिले के सभी चार सीटों पर झामुमो और सहयोगी दल कांग्रेस की जीत पर बैठक में प्रसन्नता व्यक्त की गई। अपने संबोधन में विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि चुनाव में झामुमो को मिली ऐतिहासिक और बंपर बहुमत झामुमो और हेमंत सरकार की नीतियों, जन कल्याणकारी योजनाओं पर सम्मानित जनता की मुहर है। झामुमो के हरेक कर्मठ कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने पूरे दमखम से चुनाव लड़ा। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है, सभी को बधाई देता हूं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रहे, इस पर हम सभी को ध्यान देना है। संगठन को और धारदार बनाने पर बल दिया जाएगा। विधायक उमाकांत रजक ने भी संबोधित कर जिला समिति सहित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव सहित फैय्याज आलम मुन्ना, मनोहर मुर्मू समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment