(रांची) दिल्ली में भाजपा की जीत पर सिल्ली में जश्न, निकला विजय जुलूस

  • 09-Feb-25 12:00 AM

सिल्ली रांची 9 फरवरी (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को लेकर शनिवार को भाजपा सिल्ली मंडल के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न उत्साह के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक के नेतृत्व में बुंडू रोड से काली मंदिर चौक तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। भाजपा के सुधीर साहू, राजेंद्र प्रसाद साय समेत कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और पार्टी संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता विकास को लेकर भाजपा की सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा में भरोसा जताया है। जुलूस में शिबू हजाम, दिलीप बेदिया, राकेश मंडल, सुशील बेदिया, कृष्ण रविदास, सुभाष महतो, तारकेश्वर महतो सत्यनारायण सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment