(रांची) राहे मे किसान के खलिहान में रखी पुवाल में लगी आग, 50 हजार से अधिक का नुकसान
- 09-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
रांची 9 फरवरी (आरएनएस)। राहे प्रखंड के महुआडीह गांव में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे खलियान में रखे एक किसान के पुआल में आग लग गई। खलिहान से धुआं निकलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई जिससे 50 हजार से उपर का नुकसान होने के बात बताई गई है।खलियान में लगी आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।दर्जनों ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोटर पंप के पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी नुकसान होने से बच गई।जानकारी के अनुसार किसान सुभाष चन्द्र महतो के खलिहान के सामने ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है जिसमें 11000 तार काफी नीचे से गुजरी है जिस कारण पुआल मे अचानक आग लग गई। पीडि़त किसान ने बताया कि आग लगने से साल भर का मेहनत बेकार हो गया। कर्ज लेकर खेती किए थे। कर्ज भी अभी नहीं दे पाए। और पुआल जल कर राख हो गई। किसान ने बताया कि 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
Related Articles
Comments
- No Comments...