(रांची)24 कुण्डीय शक्ति संबर्धन गायत्री महायज्ञ सह पुस्तक मेला

  • 16-Mar-25 12:00 AM

बरहरवा 16 मार्च (आरएनएस)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा-बोरियो के तत्वाधान में आगामी 16मार्च -19 मार्च तक चलने वाली 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सह विराट पुस्तक मेला के मद्देनजर कलश यात्रा आज रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में बोरियो बाजार सहित आस-पास के गांवों से सैकड़ों महिलाएं, कुंवारी कन्याएं एवं गायत्री परिवार से जुड़े पुरुष श्रद्वालु पीताम्बर वस्त्र धारण कर पैदल मोरंग नदी के तट लिए निकले। सभी बोरियो छोटा पुल स्थित प्रज्ञा पीठ यज्ञ स्थल से पैदल चलकर मोरंग नदी पहुँच कर कलश में जल भर पुरे बोरियो बाजार का भ्रमण कर यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ स्थल में कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष भगत ने बताया कि 16-19 मार्च तक हवन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम के साथ संस्कार आदि अनुष्ठान किए जाएंगे। हरिद्वार से आई संतो की टोली के नायक दशरथ प्रसाद ने कहा कि गायत्री यज्ञ का एक मात्र उद्देश्य मानव कल्याण और शांति को बढ़ावा देना है। इस महायज्ञ में हवन यज्ञ के साथ ज्ञान यज्ञ का अनुपम संयोग देखने को मिलेगा। मौके पर करूणामयी भारती, अनिता देवी, सुबो देवी, किरण देवी, शोभा देवी, चंपा देबी, मीना देवी, गायत्री देवी, महादेव लाल ठाकुर, नंद लाल सिंह, रमेश साह, कुदे साह, महादेव ठाकुर, छोटू साह, देवेन्द्र साह, राजू राम, देवाशीष रक्षित, चंदन रक्षित, हरिद्वार से आए दशरथ प्रसाद, विकास भट्ट, देवी प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार, शिव शंकर प्रसाद निराला सहित सैकड़ों गायत्री परिवार के लोग शामिल हुए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment