(रांची)38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षक प्रकाश राम को कोच नियुक्त किया गया

  • 31-Jan-25 12:00 AM

सिल्ली/रांची 31 जनवरी (आरएनएस)। 38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए सिल्ली तीरंदाजी सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक प्रकाश राम को झारखंड तीरंदाजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है यह प्रतियोगिता 1 से 8 फऱवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित है। ज्ञात हो कि सिल्ली से तीरंदाजी में 3 तीरंदाज शामिल है वहीं वूशु से 1 खिलाड़ी, और लॉन बॉल में 3 खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है झारखंड टीम का कोच बनने पर कोच शिशिर महतो,रोहित कोइरी ,रोहित भारद्वाज,रोहित महतो के साथ साथ सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment