(राजगढ़) दिग्विजय तब भी जीते थे, जब इंदिरा गांधी भी हार गई थी

  • 05-May-24 12:00 AM

राजगढ़,05 मई (आरएनएस)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दिग्विजय सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 1977 में जब कांग्रेस के खिलाफ आंधी चल रही थी तब भी दिग्विजय सिंह जीते थे। आज तो हालात बदले-बदले हैं। हवा तो भाजपा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि देश का सबसे पवित्र ग्रंथ भारत के संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना बहुत जरूरी है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि है। काला धन वापस लाएंगे, फिर कहने लगे कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, अब कहते हैं कि अबकी बार 400 पार। सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है तो मोदी जी को 400 का आंकड़ा ही क्यों चाहिए? क्योंकि यही वो आंकउ़ा है जिससे संविधान बदला जा सकता है। गहलोत शनिवार को राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment