
(राजनांदगांव) आराधना मंडल का आज से कस्तूरबा में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव
- 29-Sep-25 09:08 AM
- 0
- 0
0-नवरात्रि के दो दिनों तक बिखरेगी गरबा उत्सव की मनोहारी छटा
राजनांदगांव, 29 सितबंर (आरएनएस)। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर की समाज सेवी महिलाओं का संगठन आराधना महिला मंडल द्वारा आज 30 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक कस्तूरबा भवन में दो दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
आराधना महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बरडिया, सचिव पुष्पा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जानी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आज से आयोजित होने जा रहे गरबा महोत्सव की पहले दिन की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता सहारे (प्राचार्य- शासकीय स्कूल - बोरी) होगी, वहीं दूसरे दिन 1 अक्टूबर को आयोजित गरबा महोत्सव की मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन जी होगी।
नवरात्रि पर्व पर की जा रही मां आदि शक्ति की पूजा -आराधना
कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर प्राय: सभी महिलाएं अपने घर-परिवार की सुख- शांति व खुशहाली के लिए मां दुर्गे भवानी की अभ्यर्थना में जुटी हुई है। भवानी नगर उनके निवास स्थान में ज्योति जंवारा स्थापित किया गया है जिसका दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त करने प्रसिद्ध समाजसेवी बल्देव सिंह भाटिया जी पधारे थे इसके अलावा अन्य गणमान्य जनो व समाज सेवी महिलाओं का सतत आगमन बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्रसंग पर कस्तूरबा में आयोजित आराधना महिला मंडल के गरबा महोत्सव में आमंत्रित मुख्य अतिथि महिला शक्तियों द्वारा मां आदिशक्ति भवानी की पूजा- आराधना की जाएगी। शहर की तमाम महिला शक्तियों को मातारानी की कृपा पाने और गरबा प्रदर्शन कर मातारानी को रिझाने के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन मंडल की श्रीमती प्रभा बरडिया ने नगर की सभी समाजसेवी संगठन की महिलाएं उक्त गरबा महोत्सव में भाग लेने कै लिए भारतीय पारंपरिक पोशाक व घाघरा - चूनरी सहित मातारानी की शान में गरबा खेलने डांडिया लेते हुए आने की अपील की है। उक्ताशय की जानकारी मंडल?की अध्यक्ष श्रीमती अलका जानी द्वारा दी गई।
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...