
(राजनांदगांव) चिखली पुलिस की कार्यवाही
- 04-Oct-25 03:28 AM
- 0
- 0
क्षेत्र मे शांतिभंग करने वाले गुण्डा बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,
राजनांदगांव।
राजनांदगांव 04 अक्टूबर(आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली द्वारा पेट्रोलिंग दौरान गौरीनगर एवं चिखली शराब भट्टी के पास उपद्रव करने वाले बदमाशो के विरूद्ध जानकारी मिलने पर आज दिनांक 04 अक्टुबर 2025 को वाद विवाद कर झगड़ा विवाद कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर बदमाश:-
01. अमन सिंह पिता जान हेरलड सिंह उम्र 27 साल साकिन गौरीनगर आदर्श स्कुल के पास गौरीनगर वार्ड नं. 14 ओपी चिखली,
02. मुकेश शिन्दरामे पिता विश्वनाथ शिन्दरामे उम्र 30 साल साकिन कुसुमकसा बालोद छ.ग.,
03. त्रिलोक नंदेश्वर पिता राम प्रसाद उम्र 25 साल साकिन चंदन नगर मोतीपुर ओपी चिखली,
04. शहजाद खान पिता जफराल खान उम्र 25 साल साकिन शांतिनगर गली नं. 01 ओपी चिखली,
05. तसलीम खान पिता नीसम खान उम्र 18 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 10 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
टीप:- क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. अरविंद साहू, संतोष मिश्रा, आर0 सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, जयराम निषाद, नागेश्वर साहू एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...