(राजनांदगांव) पार्षद की पिटाई पर चढ़ गया भाजपा का पारा...
- 14-Oct-23 02:57 AM
- 0
- 0
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में चुनावी संग्राम तेज होते ही नेताओं में वाद-विवाद शुरू हो गया है। राजनांदगांव में भी ऐसा एक मामला सामने आया है। शहर के वार्ड की समस्याएं बताने गए पार्षद से निगम आयुक्त की बहस शुरू हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 45 पार्षद को कथित तौर पर पीट दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में शनिवार को वार्ड 45 के पार्षद गगन आईच ने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता को फोन पर समस्या बताने की कोशिश की लेकिन आयुक्त ने उनके फोन नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जिसके बाद पार्षद आयुक्त के बंगले में पहुंच गए। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आयुक्त ने पार्षद की पिटाई कर दी। जिसके बाद भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।
भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बसंतपुर थाने का घेराव कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी थाने में बैठ गए। मामला सुलझाने एसडीएम अरुण वर्मा, सीएसपी मौके पर थाना पहुंच गए। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...