(राजनांदगांव) बढ़ते अपराध पर युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश

  • 21-Sep-25 12:05 PM

रायपुर/राजनांदगांव 21 सितबंर (आरएनएस )।संस्कारधानी के नाम से पहचाने जाने वाले राजनांदगांव में इन दिनों अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी, हत्या, गोलीबारी, चाकूबाजी, नशे का फैलाव और अवैध शराब की बिक्री से शहरवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इन हालातों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।राजनांदगांव के बढ़ते अपराध पर युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश।
शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में महाकाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता और कमजोर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने पुलिस अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गृहमंत्री का पुतला भी जलाया। उनका साफ कहना था कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, खासकर राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक का तबादला नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment