(राजनांदगांव-रायपुर) मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों ड्यूटी में तैनात 

  • 02-Oct-24 03:16 AM

राजनांदगांव-रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस)। दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में  गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)  मुकेश ठाकुर द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर अति0पु0अधी0 (ऑप्स) राज0 मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा,  डी0सी0 पटेल, अति0पुलिस अधीक्षक एमएमएसी,  गोपीचंद मेश्राम, उपुअ रामानुजगंज, डॉ0 संगीता माहिलकर, उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल बालोद, मती तनुप्रिया ठाकुर,  आशीष कुंजाम, पु0अनु0अधि0 डोंगरगढ़, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनांदगांव, मती अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव,  अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव,  अजीत सिंह यादव, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद,  भरत लाल धु्रव, सहायक सेनानी, 08वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, संतोष झारिया, सहायक सेनानी, एपीटीएस बोरगांव,  बद्रीनाथ मिश्रा, सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम,  संतराम नेताम, सहायक सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर,  गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
डीके-
०००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment