क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
रामगढ़ 5 दिसंबर (आरएनएस)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) एवं जिला विधिक प्राधिकार (डालसा) रामगढ़ के तत्वावधान में चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल सुजीत कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को कानूनी जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि व्यवहार न्यायालय रामगढ़ स्थित डालसा कार्यालय में कानूनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए नि:शुल्क सहायता उपलब्ध है। जरूरतमंदों को उनकी समस्याओं का समाधान दिलाने के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विवादों का त्वरित और किफायती समाधान संभव है। चलंत लोक अदालत वेन द्वारा पूरे दिसंबर माह रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों के सुदूरवर्ती गांवों में घूम घूम कर लोगों को कानून संबंधी जानकारी मुफ्त में दी जाएगी। जिससे रामगढ़ जिले के लोग अपने कर्तव्यों तथा अधिकारों को जानेंगे तथा कानून संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम में पीएलवी दुर्गेश कुमार और विनोद कुमार महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। चलंत लोग अदालत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और लोगों को न्याय तक सुलभ पहुंच प्रदान करना है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies