(रामगढ़)दिवाली,काली पूजा और छठ पर्व को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- 08-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
रामगढ़ 8 नवंबर (आरएनएस)। दीपावली,काली पूजा एवं छठ पर्व के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार,पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की।इस दौरान उपायुक्त ने जिले में दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण व सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान भी पूरी सतर्कता एवं अपने अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखते हुए शांतिपूर्ण व सफल तरीके से पर्व संपन्न करने का निर्देश दिया।उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकासपदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में बिना स्थाई अथवा अस्थाई लाइसेंस के किसी भी तरह के पटाखे की बिक्री न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पटाखे की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करते हुए मैदानों व खुले स्थानों में ही पटाखे की बिक्री होने देने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।साथ ही उपायुक्त ने अधिकारियों को मिठाई दुकानों से जांच सैंपल इक_ा कर राज्य स्तरीय लैब में उनकी जांच सुनिश्चित करने सहित छठ को लेकर कई निर्देश दिया।इधर पुलिसअधीक्षक पीयूष पांडे द्वारा सभी अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों पर विशेष ध्यान देने, पर्व के दौरान साउंड सिस्टम के नियम अनुसार उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ घाट पर छठ पूजा समितियां को अनिवार्य रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था रखने एवं उनके माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारियां देने का निर्देश दिया।उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ घाटों पर अनिवार्य रूप से गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। इन सब के अलावा बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देने, काली पूजा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन एवं विसर्जन के दौरान नियम अनुसार व निर्धारित रूट से ही विसर्जन संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...