(रामगढ़)दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन का आयोजन,आत्म रक्षा का लिया संकल्प

  • 04-Oct-24 12:00 AM

-शास्त्रों के साथ साथ शस्त्रों को चलाने का भी ज्ञान जरुरी है: अनामिका श्रीवास्तव रामगढ़ 4 अक्टूबर (आरएनएस)। गोला प्रखंड क्षेत्र के महादेव मंडा में दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी कि जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव शामिल हुई,राम दरबार और मां दुर्गा की चित्र पर पुजा-अर्चना करने के पश्चात दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के द्वारा लाए गए शस्त्रों की विधिवत रूप से पुजन किया गया,तत्पश्चात सभी ने आत्म रक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की बहनें शामिल हुई। इस अवसर पर जिला संयोजिका ने कहा कि आज के परिदृश्य में लव जिहाद जैसी षड्यंत्र के खिलाफ मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों को आगे आकर विधर्मी के षड्यंत्र को नाकाम करना और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने का ज्ञान होना अति आवश्यक है।सनातन धर्म में जितने भी भगवान या देवी-देवता हैं उन सभी के हाथों में से एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ शस्त्र है। इसलिए शास्त्रों के साथ साथ शस्त्रों को चलाने का भी ज्ञान जरुरी है। प्रखंड संयोजिका मुस्कान शर्मा ने बहनों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुडऩे का आह्वान किया।मौके पर जिला मिलन केंद्र प्रमुख महेंद्र ठाकुर,विहिप सह मंत्री शिवा प्रजापति,गौरक्षा प्रमुख आशिष शर्मा,बिपाशा कुमारी,तनिशा कुमारी,नितु कुमारी, पिंकी कुमारी, रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुलेखा कुमारी, अंजली कुमारी, प्रितम रजक,विक्की स्वर्णकार आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment