(रामगढ़)पंडित मांगेराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

  • 25-Oct-23 12:00 AM

-मृद्धभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे पंडित मांगेराम : प्रदीप शर्मारामगढ 25 अक्टूबर (आरएनएस)। विश्व ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक सह चैयरमेन महामना पंडित मांगेराम शर्मा अब हमारे बीच नही रहे इसी को लेकर विकाश नगर में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई।जिसमें संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय एवं झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने उनके फोटो पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नम आखो से श्रधा- सुमन पुष्प अर्पित किये।इस दौरान विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के, सी, पांडेय ने बताया कि पंडित मांगेराम शर्मा ने अपना सारा जीवन समाज कि सेवा में समर्पित कर दिया था। वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके थे।उन्होने हरियाणा सरकार से भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की मांग कि थी एवं अनेको राज्यो में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड कि स्थापना कराई।वे 1973 में शिक्षकों के लिए आन्दोलन कर शिक्षकों के लिए आवाज उठाई थी लगभग 26000 शिक्षको ने गिरफतारी दी थी,1991 में शिक्षक रहते हुए ग्लोबल टीचर्स कन्वेंशन में मनिला गये थे।वहीं1993 ई में राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के द्वारा सम्मानित किये गये थे।पंडित मांगेराम शर्मा के गुडग़ांव स्थित निवास स्थान पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके साथ ही श्रद्धांजली देने हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री मुलचंदशर्मा,हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पांडेय,झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा,विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ,रांची मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश शर्मा,विश्व ब्राह्मण संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मी चन्द दीक्षित , मारवाड़ी ब्राह्मण के पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा,विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश महासचिव अशोक उपाध्याय, प्रदेश महासचिव श्याम लाल शर्मा, अधिवक्ता कृष्ण मनिनाथ मिश्रा,नाग प्रेमी तिवारी,कैप्टन कमलेश तिवारी सहित झारखंड से सैकड़ो लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा शोक प्रकट किया है।कार्यक्रम के अन्त में मुख्य संघ के महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बाबु जी के निधन एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती हमसब उनके बताए मार्ग का सदा अनुसरण करते रहेंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment