(रामगढ़)रामगढ़ की कवयित्री को प्रतिष्ठित उपाधि सम्मान,साहित्य जगत में हर्ष

  • 16-Oct-23 12:00 AM

रामगढ़ 16 अक्टूबर (आरएनएस)। रामगढ़ के लिए साहित्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित उपलब्धि की खबर है जिसमे जिले की हिंदी साहित्यकार एवं अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ ममता मनीष सिन्हा को उनकी सुदीर्ध हिंदी सेवा,आंचलिक भाषा संवर्धन में सराहनीय योगदान,सारस्वत साधना,कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, शैक्षिक प्रदेयों,महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर थावे विद्यापीठ बिहार कीअकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रतिष्ठित विद्यासागर (डी लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।मालूम हो की डॉ ममता मनीष सिन्हा पूर्व में भी विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर बिहार से विद्यावाचस्पति (डॉक्टरेट) एवं मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन मध्यप्रदेश से क्रमश: विद्यावाचस्पति एवं विद्यासागर (डॉक्टरेट/डी लिट) की प्रतिष्ठित मानद उपाधियों से सम्मानित हो चुकी हैं।ये हिंदी और भोजपुरी की अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री/लेखिका/समीक्षक एवं गीतकार हैं। ये सुप्रसिद्ध मंच संचालक भी हैं डॉ ममता मनीष सिन्हा को प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने से रामगढ़ जिले के साहित्य जगत में हर्ष व्याप्त है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment