(रामगढ़)सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ और बड़कागांव में किया जनसंवाद

  • 11-Nov-23 12:00 AM

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर बनाएंगे आत्मनिर्भर भारत;सांसदरामगढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने रामगढ़,बड़कागांव में जनसंवाद किया।उन्होंने मांडू के आरा मंडल सारूबेड़ा,सोनडीहा,चैनपुर, बडग़ांव,बड़कीबांध नावाडीह व नावाडीह पंचायत और बड़कागांव की चंदौल, महुँगाईकला,हरली,ग्राम महुदी व कांडतारी पंचायत में जनसंवाद किया।इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के निवारण और आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए।साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली समेत आगामी त्योहारों कीशुभकामनायें दीं।उन्होंने जनता से स्थानीय उत्पादों को खरीदकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की।जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर लोग बेहद खुश हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनता के मन में अपार स्नेह और अटूट विश्वास है।जब लोगों को विकास कार्यों के बारे में बताता हूं तो उनसे मोदी है तो मुमकिन है सुनकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं अक्सर देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देता रहता हूँ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment