(रामानुजगंज) डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर जिला पंचायत सभापति ने 501 जनजाति समाज के लोगों के पैर धोकर वस्त्र का किया वितरण

  • 16-Oct-24 12:07 PM

रामानुजगंज, 16 अक्टूबर (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर 15 अक्टूबर को समाजसेवी संस्था ओमकार सेवा समिति के संरक्षक एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में  में 501जनजाति  बुजुर्गों माताएं,बुजुर्गों के चरण धोकर वस्त्र प्रदान कर मनाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष जन सेवा में समर्पित भाव से कार्य किए हैं। महिलाएं, किसान, युवा, बुजुर्ग सभी वर्गों के लिए 15 वर्षों तक सेवा किए हैं एवं छत्तीसगढ़ के एक अलग पहचान दिलाने का काम डॉक्टर रमन सिंह  ने किए हैं ऐसे जन नेता का जन्मदिन जनसेवा कार्य जनजाति समाज के 501  लोगो के चरण धोकर वस्त्र प्रदान एव   केक काटकर मिठाई वितरण कर उनका जन्मदिन मनाये एवं उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित थे।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment