(रायपुर)उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, 10 हजार से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

  • 21-Sep-25 11:18 AM

*अरुण साव ने नमो युवा रन में युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त भारत का दिया संदेश*

रायपुर,21 सितंबर (आरएनएस): उप मुख्यमंत्री एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित ‘नमो युवा रन’ का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लेकर स्वस्थ और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

तेलीबांधा तालाब से शुरू हुई यह दौड़ सुभाष स्टेडियम में समापन के साथ समाप्त हुई। उप मुख्यमंत्री ने खुद युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उन्हें निराशा में नशा नहीं, बल्कि खेल को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का स्वस्थ, समर्थ और नशा मुक्त होना 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए जरूरी है।

अरुण साव ने कहा, “फिट इंडिया अभियान और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से हम युवाओं को खेल के मैदान से जोड़कर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देना चाहते हैं, जिससे वे नशे से दूर रहें।”


)

**बिलासपुर में भी हुआ आयोजन**

देश के 75 शहरों में आयोजित इस दौड़ के तहत बिलासपुर में भी दौड़ आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री ने वहां के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए युवाओं और अधिकारियों के साथ बैठक की और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

**विजेताओं को पुरस्कार**

समापन समारोह में पुरुष वर्ग में अर्जुन राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में वंशिका पटेल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि इस प्रकार रही: प्रथम स्थान 25 हजार रुपए, द्वितीय 15 हजार और तृतीय 10 हजार रुपए।

**अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान**

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष रूप से मंच पर बैठाकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने खुद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इनमें वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा और वॉलीबाल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा प्रमुख थे।

**जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल**

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप समेत खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।---




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment