(रायपुर)कांग्रेस नेता विजय जांगिड़ का छत्तीसगढ़ दौरा: 8 से 10 अक्टूबर तक "वोट चोर गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान में लेंगे भाग

  • 06-Oct-25 04:46 AM

रायपुर, 6 अक्टूबर(RNS)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी विजय जांगिड़ 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे "वोट चोर गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे।

8 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

श्री जांगिड़ प्रातः 6:35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2793 द्वारा नई दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 8:20 बजे रायपुर आगमन के उपरांत कुछ समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद 11:30 बजे वे रायपुर से महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र स्थित पिथौरा के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:00 बजे पिथौरा आगमन के पश्चात "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे।

2:30 बजे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 3:30 बजे पहुंचने पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भी अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

शाम 5:00 बजे रायपुर के लिए वापसी होगी और 6:00 बजे रायपुर आगमन के बाद रात्रि विश्राम रहेगा।

 

9 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

सुबह 11:00 बजे रायपुर से बलौदाबाजार जिले के पलारी (कसडोल विधानसभा) के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:45 बजे पलारी पहुंचने के पश्चात "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान में डोर-टू-डोर भागीदारी करेंगे।

3:30 बजे पलारी से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे और 3:45 बजे बलौदाबाजार पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

शाम 5:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम रायपुर में ही होगा।

 

10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

सुबह 11:00 बजे रायपुर से भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा के लिए प्रस्थान होगा।

दोपहर 12:00 बजे सिमगा पहुंचने पर डोर-टू-डोर अभियान में भाग लेंगे।

2:00 बजे सिमगा से बिल्हा (जिला बिलासपुर) के लिए प्रस्थान होगा और 3:00 बजे आगमन उपरांत वहां भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

शाम 5:00 बजे बिल्हा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 5:30 बजे पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम बिलासपुर में किया जाएगा।

अगले कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment