
(रायपुर)कांग्रेस में 250 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष बदले जाएंगे
- 21-Sep-25 02:02 AM
- 0
- 0
रायपुर, 21 सितंबर,सितबंर (आरएनएस )। कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। प्रदेश में लगभग 1200 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसी तरह प्रदेश के 308 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। वहीं जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। इनमें से 250 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष बदले जा रहे हैं। पीसीसी के मुताबिक मंडल अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। एक-दो दिन में नाम दिल्ली भेजे जाएंगे, वहां से अप्रूवल मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी। दरअसल, एआईसीसी के दिशा-निर्देशों के आधार पर कांग्रेस ने बूथ, सेक्टर और मंडल कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी 33 जिलों के प्रभारी बनाए गए थे। प्रभारियों द्वारा बैठकें लेकर मंडल अध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। प्रमुख पदों पर 50 फीसदी पदाधिकारी 50 साल से कम आयु के होंगे। इसी तरह 50 फीसदी पदाधिकारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को दिया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए बनाए गए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दावेदारों के नाम निकाले। इसके बाद क्षेत्र के दूसरे लोगों से भी दावेदारों के बारे में फीडबैक ली है। फीडबैक के आधार पर नामों की सूची तैयार की गई है।त्रिपाठी
Related Articles
Comments
- No Comments...