(रायपुर)छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन का पुर्नगठन, जिला, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष के पदों पर निय़ुक्ति जल्द
- 09-Jul-25 06:45 AM
- 0
- 0
0 41 जिलाा,12 सौ मंडल और 305 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति में गृजरात फॉर्मूला होगा लागू
रायपुर, 09 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने अब नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संगठन विस्तार के लिए तीन महीने की समय सीमा भी तय कर दी है। बैठक में प्रदेश संगठन को कहा गया कि 30 सितंबर तक मंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएं। नियुक्ति के बाद संगठन महासचिव वेणुगोपाल इसकी समीक्षा करने रायपुर आएंगे। नियुक्तियों में गुजरात फॉर्मूला लागू होगा। सभी नियुक्तियों में एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रहेगा। वहीं, युवा और अनुभव दोनों को मौका दिया जाएगा।
बताया गया है कि कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब नए सिरे से होगी। कांग्रेस के 41 संगठन जिलों में अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पूर्व में तीन माह पूर्व 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। नए निर्देश के बाद अब सभी जगहों पर नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने के संकेत हैं। बताया जाता है कि संगठन में अध्यक्ष के अलावा ब्लॉक अध्यक्षों को नए सिरे से नियुक्त किया जाएगा। 305 ब्लॉक कांग्रेस संगठन में हैं। वहीं मंडल स्तर पर भी 1200 लोगों की नियुक्ति होगी। संगठन इन 15 सौ अधिक पदों पर नियुक्ति की होगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर रिक्त पदों को भरा जाएगा। बताया गया है कि जिला कार्यकारिणी का गठन इस दौरान कर लिया जाएगा।
कई प्रयासों बाद नहीं हो सकी नियुक्ति
बैज के अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा और लोकसभा को देखते हुए संगठन में नई नियुक्ति नहीं हो पाई थी। पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारी से ही काम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान को जिला अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी का गठन करने कई बार सूची दी गई, पर उसे अनुमति नहीं मिली। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के बाद तीन माह की समय सीमा में पूरा करने सूची मंगाई गई है।
ब्लॉक की संख्या बढ़ेगी
बैठक में यह भी तय किया गया है कि कांग्रेस संगठन में ब्लॉक का पुनर्गठन जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। वर्तमान में 305 ब्लॉक हैं, इसकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में ब्लॉक बढऩे के साथ नए लोगों को मौका मिलेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
छग 5वां राज्य जहां खडग़े ने ली बैठक
कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक के बाद कांग्रेस देश को 5वां राज्य बन गया है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े ने बैठक ली है। इससे पहले खडग़े राजस्थान, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना में बैठक ले चुके हैं।
एसएस
Related Articles
Comments
- No Comments...