
(रायपुर)पंडरी एक्सप्रेस वे मार्ग को हरियालीयुक्त बनाने पौधरोपण
- 27-Sep-25 01:43 AM
- 0
- 0
रायपुर, 27 सितम्बर (आरएनएस)। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर राजधानी शहर रायपुर को हरित स्मार्ट सिटी बनाने सघन पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है.। पौधरोपण अभियान में रायपुर शहर को हरीतिमायुक्त बनाने यंग इंडियन ग्रुप के युवा जुड़ गए हैँ। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे की अगुवाई में मियांवाकी योजना अंतर्गत रायपुर नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। राजधानी के पंडरी एक्सप्रेस वे मार्ग के बाजू में नगर निगम पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू की विशेष उपस्थिति सहित अन्य लोगों ने मिलकर पौधे लगाए। जिसमें निगम उपायुक्त उद्यान जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता उद्यान गजाराम कँवर मुख्य रूप से शामिल रहे। एक्सप्रेस वे मार्ग पंडरी के बाजू में लगभग 500 मीटर क्षेत्र में सघन पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ महापौर मीनल चौबे ने पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू सहित यंग इंडियन ग्रुप के युवाओं ने किया। इस दौरान सीताफल, अमरुद, कटहल, गुलमोहर एवं अन्य विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर किया गया।
त्रिपाठी
Related Articles
Comments
- No Comments...