(रायपुर)पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सीएम साय बोले नवीन भारत का संकल्प लिया था उपाध्याय जी ने

  • 25-Sep-25 11:26 AM

रायपुर, 25 सितंबर (आरएनएस): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा "एकात्म मानववाद" आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सादगी और अटूट आस्था का प्रतीक रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा नेताओं ने उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनकी सोच और मार्गदर्शन ही आज की जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव हैं।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश और माँ दुर्गा की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को मूर्त रूप देने में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, अंजय शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अमित मैशेरी, नजमा अजीम, मिनी पांडेय, विश्वादिनी पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment