(रायपुर)बाल विवाह को समाप्त करने जिला प्रशासन की बड़ी पहल
- 17-Sep-25 12:24 PM
- 0
- 0
20 सितंबर को विशेष कार्यशाला का आयोजन
सुकमा 17 सितंबर (आरएनएस)। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। छत्तीसगढ़ राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 20 सितंबर 2025 को शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास, सुकमा में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक तत्परता के अंतर्गत आयोजित हो रहा है।बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत 10 मार्च 2024 को हुई थी, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, बाल विवाह की रोकथाम हेतु समुदाय को सक्रिय करना, और बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के तहत जिले में इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की जा रही है।इस आयोजन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम के उपायों, कानूनी प्रावधानों, जनजागरूकता अभियान, महिला एवं बाल विकास योजनाओं तथा बच्चों के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने अनुरोध किया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...