
(रायपुर)मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं का आज भाजपा कार्यालय दौरा, संगठन के साथ अहम बैठक संभावित
- 24-Sep-25 06:53 AM
- 0
- 0
रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस):मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं आज दोपहर राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा पार्टी संगठन के साथ समन्वय, आगामी योजनाओं की समीक्षा एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज प्रातः 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे भाजपा कार्यालय पहुँचेंगे। वहाँ उनका समय 12:00 से 12:30 बजे तक आरक्षित रहेगा। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 12:30 बजे भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 12:45 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, मंत्रीगण तथा अन्य वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के स्वागत हेतु उपस्थित रहेंगे।
.jpg)
--
Related Articles
Comments
- No Comments...