(रायपुर)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर दी बधाई, ट्विटर X पर साझा किया संदेश

  • 02-Oct-25 07:15 AM

रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस):विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ और उसके स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने यह संदेश सोशल मीडिया मंच ट्विटर/X पर साझा किया।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा:

“विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ ने आज अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं।

इन सौ वर्षों के दौरान पूज्य स्वयंसेवकों ने अपने संघर्ष और बलिदान से माँ भारती के वैभव को पुनः स्थापित करने हेतु अतुलनीय योगदान दिया है।

शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, इस राष्ट्रभक्त संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राष्ट्रभक्ति से प्रेरित संगठन बताया और कहा कि उसका योगदान भारतीय समाज और संस्कृति के संरक्षण में अनुकरणीय रहा है।

---




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment