(रायपुर) अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी पोषण ने छोड़ी नौकरी, राजनीति में आने की अटकलें
- 03-Jul-25 07:46 AM
- 0
- 0
० राजनांदगांव निवासी हैं, चंद्राकर
रायपुर, 03 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेवा के 2009 बैच के अधिकारी पोषण चंद्राकर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सेंट्रल सिविल सर्विस की यह ग्रुप ए सेवा है। पोषण चंद्राकर ने पिछले साल जुलाई माह में अपनी सर्विस से इस्तीफा दिया था, जो कि अब जाकर मंजूर हुआ है। इस्तीफा देने के पहले उनकी नियुक्ति झारखंड के रांची में थी।
पोषण चंद्राकार मूलत: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से आते हैं और उनका परिवार राजनीति में सक्रिय रहा है। नौकरी छोडऩे के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान ये हल्ला हुआ था कि वे राजनांदगांव से चुनाव लड़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे
सेंट्रल सिविल सेवा में आने के बाद से करीब 16 साल तक उनकी सेवा छत्तीसगढ़ में रही है। मूल विभाग के अलावा वह छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में सेवाएं दी है। मंत्रालय में कृषि, स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण और महिला बाल विकास में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाली। साय सरकार आने के बाद उन्हें बीज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। बीज विकास निगम में रहते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म हुई थी, इसके बाद उनकी सेवाएं भारत सरकार को लौटा दी गई।
एसएस
===
Related Articles
Comments
- No Comments...