
(रायपुर) अलग-अलग क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन पार
- 14-Sep-25 05:22 AM
- 0
- 0
रायपुर, 14 सितम्बर (आरएनएस)। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रियदर्शनी नगर निवासी प्रार्थी गौरव प्रताप सिंह 33 वर्ष ने राजेन्द्र नगर थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक यूपी 32 जीडी 6847 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत 12 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में शहीद नगर खमतराई निवासी मनोज साहू 27 वर्ष ने खमतराई थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएक्स 3367 को जलाराम मंदिर के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 30 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...