(रायपुर) अवैध कब्जों पर निगम ने की सख्त कार्रवाई, जलभराव से मिली राहत

  • 25-Sep-25 03:06 AM

रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। राजधानी में अवैध कब्जों की वजह से लोगों को साखा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन को भी राजस्व की हानि होती है। इसी पर लगाम कसते हुए  रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 की टीम ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। निगम अमला  कबीर नगर गोल चौक से भगवान परशुराम चौक तक के मार्ग पर नाली के ऊपर बनाए गए लगभग एक दर्जन अवैध पाटों को तोड़ा। जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होगी। बताया जा रहा है  तेज बारिश के बाद क्षेत्र में लगातार जलभराव की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए निगम ने मौके पर अभियान चलाया। निगम की टीम ने नाली की गहराई तक सफाई करवाई और सक्शन मशीन लगाकर पानी निकाला। साथ ही दुकानों के सामने सड़क सीमा पर पार्किंग के नाम पर बनाए गए तीन अवैध शेड भी हटाए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से तत्काल राहत मिली। निगम अधिकारियों ने बताया कि जनहित और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment