(रायपुर) असत्य पर सत्य की जीत विजय दशमी उत्सव 2 अक्टूबर को

  • 01-Oct-25 08:34 AM

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रामकुण्ड, शंकर नगर, रावणभाटा भाटागांव में होगा दशानन का दहन

नगर निगम ने दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर हेतु प्रशासनिक व्यवस्था हेतु अधिकारियों की समिति बनायी

रायपुर, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। रेलवे मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आकर्षक रावण पुतले का दहन होगा। यहां पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी। जिसमें राज्यपाल सहित अनेक वीआईपी उपस्थित रहेंगे। यहां पर सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा  रावणभाटा मैदान, रामकुण्ड चौबे कालोनी, सप्रे स्कूल तथा शंकर नगर में भी दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा राजधानी के अनेक स्थानों पर दशानन का दहन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा प्रकाश सफाईव्यवस्था की जा रही है। चौबे कालोनी में धमतरी से आने वाले फटाखा बाजों द्वारा करतब दिखाया जाएगा इसके लिए चौबे कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।

सोनपत्ते का महत्व

दशहरा के पावन पर्व पर सोनपत्ता देकर लोग एक दूसरे से मिलते तथा दशहरा की बधाई देते हैं। कार्यक्रम स्थल पर झूले तथा अमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। रामकुण्ड में स्थायी प्रतिमा के अलावा दशानन का दहन किया जाएगा। भगवान रामचंद्र ने आज ही के दिन भगवान लंका में विजय प्राप्त कर वापस लौटे थे।

नगर निगम की व्यापक व्यवस्था

नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को नगर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजन हेतु दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफ ाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफ ाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन एवं दुर्गा विजर्सन आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समिति गठित कर दी है। इस समिति में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 एवं अधीक्षण अभियंता श्री संजय बांगड़े मो. नं. 7223999319, श्री राजेश नायडू मो. नं. 9644000770, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर मो. नं. 9425502640, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव मो. नं. 8253087778, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9591285715  को रखा गया है। आयुक्त ने समिति को दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु केन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये है। इस समिति को जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो. नं. 9238343470 द्वारा आवश्यक सहयोग किया जायेगा ।

          नगर निगम के आयुक्त ने दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन के दौरान माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है एवं संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये है।
आर. शर्मा
000्र

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment