(रायपुर) आत्मनिर्भर भारत, राज्य सरकार खादी उत्पादों को बेचने नियुक्त करेगी मार्केटिंग एक्सक्यूटिव
- 09-Oct-25 08:12 AM
- 0
- 0
0-आधुनिक चरखों से बुनकरों को भी बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
0-मोदी के सपनों को साकार करने विष्णु देव सरकार ने उठाया ठोस कदम
रायपुर, 09 अक्टूबर(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यिा विष्णु देव साय के निर्देश पर हैण्डलूम तथा हाथकरघा संचालनालय के आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। खादी वस्त्रों के बिक्री के अब मार्केटिंग एक्सक्यूटिव की नियुक्ति की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन के हैण्डलूम एवं हाथकरघा संचालनालय द्वारा राज्य में विभिन्न विक्रय केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें गांधी जयंती पर 20 प्रतिशत छूट दी गई है, जिसके तहत अब हैण्डलूम निर्मित चादर, गमछा, रूमाल, साड़ी तथा अन्य सामग्रिया काफी विश्वसनीय होती है, लेकिन इस समय मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते इनकी विक्री नहीं हो पा रही है। इसके चलते अब हैण्डलूम संचालक द्वारा हैण्डलूम एक्सक्यूटिव की नियुक्ति की जाएगी। जिनका काम खादी उत्पादों एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों की नीलामी करवाना है। पिछले कई दिनों से खादी उत्पादों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सहद मधुमक्खी पालन तथा साबुन निर्माण किया जाता है। भारत शासन के अधीन खादी ग्रामोद्योग भी संचालित है। जिसके द्वारा पूरे भारत वर्ष में खादी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाता है। ऊन से निर्मित शॉल, जैकेट तथा कंबल काफी लोकप्रिय है। हैण्डलूम संचालनालय द्वारा मार्केटिंग एक्सक्यूटिव के एमबीए सहित अन्य योग्यताएं मांगी गई है। निर्धारित आहर्तापूर्ण करने वाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
एक करोड़ मूल्य से खरीदे जाएंगे चरखा
छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के कुरूद धमतरी जिला, मानपुर मोहला जिला, राजनांदगांव, बिल्हा, महासमुंद सहित कई अन्य जिलों में एक क्लस्टर बनाया गया है, जिसमें अब आधुनिक चरखे लगाए जाएंगे। यहां पर कपास से सूत की कताई सहित अन्य काम किए जाएंगे। संचालक ग्रामोद्योग विभाग ने इसके लिए एक टेण्डर जारी कर दिया है, जिसके तहत एक करोड़ रूपए की लागत से आधुनिक चरखे खरीदे जाएंगे। अमेरिका द्वारा टैरिफ में वृद्धि की जाने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात लोगों से कर रहे है, जिसके तहत भारत शासन के ग्रामोद्योग विभाग द्वारा नए निर्देश दिए जा रहे हैं, इसके तहत अब खादी ग्रामोद्योग तथा हैण्डलूम को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पूरे देश में इस समय कई आधुनिक मशीनों द्वारा कपड़ों का निर्माण किया जाता है, इसके शुटिंग, शर्टिंग बनाया जाता है तथा आकर्षक शोरूम बनाए जाते हैं। इसी तरह अब विभिन्न खादी ग्रामोद्योग तथा बुनकर सोसाटियों के कार्यालयों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा, ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके।
आर. शर्मा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...