
(रायपुर) ई-रिक्शा चालक की हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
- 27-Sep-25 02:03 AM
- 0
- 0
रायपुर, 27 सितम्बर (आरएनएस)। ई-रिक्शा चालक की हत्या हुई थी आरोपियों ने वारदात को आत्महत्या का रूप दिया था। इस मामले में अब खुलासा हो गया। खमतराई थाना क्षेत्र में अज्ञात शव का रेलवे लाईन में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें आत्महत्या की बजाए मृत पुरुष की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का पी.एम. कराया गया, पी.एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतक की मृत्यु गला दबाने एवं सिर में चोट पहुंचाने से होना बताया गया। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1073/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत सर्वप्रथम मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास प्रारंभ किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आसपास के क्षेत्रों सहित सरहदी जिलों में पतासाजी व पूछताछ कर सैकड़ों सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगाला गया। मृतक के फोटो को लोगो के दिखाने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो में प्रसारित किया गया। जिस पर अंतत: मृतक की पहचान ओमकार ओझा पिता शेतनाथ ओझा उम्र 27 साल ( ई रिक्शा चालक) निवासी खरहानटान थाना सेमरी जिला बक्सर बिहार बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतक के परिजनों से मृतक व घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। इसके बाद उसकी हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ा गया और आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
त्रिपाठी
Related Articles
Comments
- No Comments...