
(रायपुर) एआई के भरोसे कांग्रेस आई - डॉ. नवीन मार्कंडेय
- 25-Sep-25 02:31 AM
- 0
- 0
रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कहा कि एआई आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का नाम लेकर कांग्रेस केवल भ्रम का मायाजाल फैला रही है और अपनी विधायक को भ्रष्टाचार के मामले में बचा रही है। प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज को इस मामले में सत्य की स्वीकारते हुए एफआईआर करवानी चाहिए लेकिन कांग्रेस केवल इस मामले में पर्दा डालने के लिए एआई वॉइस का बात कहकर अपनी महिला विधायक शेषराज हरबंश को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस को हमेशा भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करने वाली पार्टी रही है और देश में भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को ही मानी जाती है। उनके नेता और विधायक इससे दूर कैसे रह सकते हैं? इसके पूर्व की सरकार जब कांग्रेस की थी तब छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का द्वीप बना दिया गया था। जो किसी से छिपा नहीं है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कहा कि कांग्रेस को हिम्मत जुटा कर अपनी विधायक के ऑडियो की जांच करानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, लेकिन कांग्रेस इन सबसे बचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपराधियों के साथ खड़ी रहती है क्योंकि उन्हें तो केवल संरक्षण कांग्रेस ही दे सकती है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि भ्रष्टाचारियों का हाथ कांग्रेस के साथ।
Related Articles
Comments
- No Comments...