(रायपुर) एनएसयूआई का जंगी प्रदर्शन, सुरक्षा के तगड़े प्रबंध

  • 07-Oct-25 09:31 AM

० ओसीएम चौक से लेकर प्रमुख चौकों में लगाए बेरीकेट्स
रायपुर, ०७ अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आज राजधानी में गृहमंत्री विजय शर्मा के घर का घेराव करने की चेतावनी के पश्चात राजधानी के विभिन्न मार्गों पर बेरीकेट्स लगा दिए गए हैं। गृहमंत्री के घर की ओर जाने वाले मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एनएसयूआई, कांग्रेस तथा युवा कार्यकर्ताओं पर फर्जी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं पर रोष है। उन्होने आगे कहा कि युवाओं में नशे का व्यापार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव भी नहीं कराया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर एनएसयूआई द्वारा गृहमंत्री के घर का घेराव किया जा रहा है। यह घेराव राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के नेतृत्व में किया जाएगा जोकि आज राजधानी पहुंच गए हैं।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री सिविल लाईन में रहते हैं इसलिए ओसीएम चौक, महिला थाना चौक, आकाशवाणी चौक तथा सिविल लाईन चौक के आसपास भारी जुलूस को आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में बेरीकेट्स लगा दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुसार पुराना कांग्रेस भवन से यह रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रदेश भर के युवा आएंगे। नीरज पाण्डेय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने छात्रों में रोष है। ज्ञात रहे छत्तीसगढ़ शासन में महाविद्यालयीन, विश्वविद्यालयीन चुनाव नहीं कराने के संबंध में जारी आदेश जारी कर दिया गया है।
आर.शर्मा

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment